फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   auto drivers hangama

Kushinagar News: ऑटो चालकों का हंगामा, एक घंटे बस रोकी

Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
auto drivers hangama
ट्रेन से उतरी सवारियों को बैठाने के लिए बस और टेंपो चालकों में बढ़ा विवाद
विज्ञापन

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, स्टैंड वर्करों के हस्तक्षेप से सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सवारी भरने को लेकर शनिवार को तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो चालकों ने हंगामा किया। एक घंटे तक सवारियों से भरी बस को घेरे रखा। बस चालक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सवारी उतारने की मांग कर रहे थे। इसकी वजह से मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑटो स्टैंड वर्करों ने चालकों को समझाकर मामला शांत कराया।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 5:15 बजे गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। स्टेशन के बाहर निकले यात्री प्राइवेट बस में गंतव्य को जाने के लिए बैठ गए। नाराज ऑटो चालक बस को टेंपो खड़ाकर चारों तरफ से घेर लिया और हंगामा करने लगे। करीब एक घंटे तक यह बवाल चला। इसकी वजह से बस में सवार यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

टेंपो चालकों का आरोप है कि ऑटो स्टैंड से नंबर से गाड़ियां चलती हैं, लेकिन जबरन बस चालक व खलासी ने यात्रियों को बैठा लिया। जबकि चार बजे भोर से ऑटो स्टेशन कैंपस में नंबर में लगे हैं। ऑटो चालकों का आरोप है कि अक्सर प्राइवेट बस चालक सुबह आता है और बिना नंबर लगाए सवारी लेकर चला जाता है। बस के आगे-पीछे ऑटो खड़ा कर रोके रखा। सेवरही टैक्सी स्टैंड के वर्करों ने चालकों को समझाकर शांत कराया। बस में सवार यात्री को चालक उतरने भी नहीं दे रहे थे। इस चक्कर में यात्रियों को दिक्कतें हुई। सेवरही इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो हंगामा शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed