फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape married woman, accused arrested for breach of peace

विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी शांति भंग गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape married woman, accused arrested for breach of peace
विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी शांति भंग गिरफ्तार
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला एक सप्ताह तक स्थानीय पुलिस दबाए रही। मंगलवार को जब पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची तब जाकर देर शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पीड़ित पर तहरीर बदलने का भी दबाव पड़ा, लेकिन जब वहीं नहीं मानी तब जाकर आरोपी को शांति भंग की धारा में चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में मामला मारपीट का मिला था, जिसके चलते आरोपी को शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि 22 जून की रात में 12 बजे वह दो बर्षीय बच्चे के साथ बरामदे में सो रही थी, तभी पड़ोस का एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकला। सुबह परिजनों के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी व उसके चाचा ने धमकी देकर दरवाजे से खदेड़ दिया। इसकी शिकायत पीड़िता ने उसी दिन मां के साथ थाने पहुंच कर की थी। एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं होते देख पीड़िता मंगलवार को एसपी सचिंद्र पटेल के पास पहुंची और शिकायत पत्र देकर नेबुआ नौरंगिया पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया। इस पर एसपी ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा। नेबुआ नौरंगिया पुलिस को जैसे ही यह खबर लगी कि पीड़िता एसपी कार्यालय गई है तो आरोपी को हिरासत में लेते हुए शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया। पीड़िता का कहना है कि जब वह मंगलवार को थाने पहुंची तो उससे उसके मासूम बच्चे पर हाथ रखवाकर बेटे व कुरान की कसम खिलाते हुए तहरीर भी बदलने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ नेबुआ नौरंगिया मिथिलेश कुमार राय का कहना है कि 22 जून को दोनों पक्ष में मारपीट हुई थी। महिला ने पेशबंदी में आरोप लगाए हैं। जांच में मारपीट का प्रकरण पाए जाने पर आरोपी को शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया गया था। मंगलवार की शाम को दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर मिली, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed