फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to rape a girl by luring her with toffee, FIR registered

Kushinagar News: टॉफी का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 24 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a girl by luring her with toffee, FIR registered
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची को टॉफी देने के बहाने पड़ोस का युवक सुनसान जगह पर ले गया और छेड़खानी करने लगा। बच्ची के चिल्लाने के बाद मौके पर बालिका के परिजन पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मासूम के परिजनों के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय मासूम बालिका को पड़ोस का एक युवक टॉफी देने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने बच्ची का कपड़ा निकलना शुरू किया तो वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुचे। परिजनों के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग निकला। बालिका के फटे कपड़े देखकर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

परिजनों के पूछने पर बालिका आपबीती बताते हुए पड़ोस के युवक का नाम बताया। परिजन इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी अपने घर से फरार हो गया। परिजनों में इसकी शिकायत पुलिस में की। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने व पाॅक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed