फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempt to cheat woman by posing as police officer

Kushinagar News: थाने का अफसर बताकर महिला से ठगी की कोशिश

Fri, 13 Mar 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat woman by posing as police officer
पिपरा कनक। सुबह करीब छह बजे खुद को थाना पटहेरवा का अफसर बताकर जालसाज ने महिला से 16 हजार रुपये ठगने की कोशिश की। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव की महिला की 16 वर्षीय बेटी को पड़ोसी गांव का युवक भगा ले गया है। पुलिस अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन में लगी है। बृहस्पतिवार सुबह गांव के प्रधान के पास अनजान व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि हम थाने से बोल रहे हैं। आपके गांव की एक लड़की का अपहरण हुआ है। वादी महिला का फोन बंद है। उससे बात करा दीजिए। लड़की मिल गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने महिला से बात कराई तो फोन करने वाले ने कहा कि थाने का अफसर बोल रहा हूं। तत्काल 16 हजार रुपये फोन पे कर दीजिए। महिला ने गांव के एक वकील से उधार लेकर देने के लिए कहा तो जालसाज ने वकील के पास नहीं जाने दिया और कहा कि अपने पति से बात कराओ।
विज्ञापन

लेकिन, महिला पड़ोसी वकील को सारी बातें बताई तो वकील ने उसी नंबर पर फोन किया। लेकिन फोन उठाते ही आरोपी ने फोन काट दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि इसके बारे में शिकायत मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed