फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   At the state-level conference, discussions were held with officials on strengthening law and order.

Kushinagar News: राज्यस्तरीय सम्मेलन में अफसरों के साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा

Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
At the state-level conference, discussions were held with officials on strengthening law and order.
पडरौना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें जिले से एसपी केशव कुमार और डीएम महेंद्र सिंह तंवर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। सम्मेलन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा समसामयिक चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, विशाल जनसमूह के आयोजनों का प्रबंधन और सोशल मीडिया से उत्पन्न चुनौतियों जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सिविल डिफेंस की भूमिका को और सशक्त बनाने तथा आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी मंथन किया गया। इसके लिए तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी चर्चा हुई। वहीं सोशल मीडिया के जरिए फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं, अफवाहों और साइबर से जुड़ी चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्क निगरानी और समन्वित कार्रवाई पर बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed