फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ashra of salvation from hell starts today

Kushinagar News: जहन्नम से निजात का अशरा आज से शुरू

Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ashra of salvation from hell starts today
जानकीनगर। रमजान मोमिनों के लिए खुदा की तरफ से रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है। अल्लाह ने इस मुबारक महीने को तीन अशरों में बांट दिया है।
विज्ञापन

पहला अशरा खुदा की तरफ से रहमत वाला है। पहले अशरे में दस दिनों तक अल्लाह की रहमत से सभी सराबोर होते रहें। एक से दस रमजान यानी पहले अशरे में खुदा की रहमत नाजिल होती थी। पहला और दूसरा अशरा बीत चुका है और तीसरा अशरा जोकि जहन्नम से आजादी का है वह शुक्रवार से शुरू हो जाएगा।

क्षेत्र के पिपरा जटामपुर के ईमाम मौलाना मुख्तार अहमद निजामी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की एक हदीस है, जिसका खुलासा है कि रमजान का पहला अशरा रहमत वाला है। दूसरा अशरा अपने गुनाहों की माफी मांगने का है और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से छुटकारा पाने का और अल्लाह की पनाह चाहने वालों का है। रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो रहा है। ऐसे में अब लोगों को जहन्नम की आग से अल्लाह की पनाह मांगनी चाहिए। रमजान वक्त की पाबंदी का अभ्यास कराता है। रमजान का हर पल महत्व रखता है। रमजान में समय पर नमाज अदा करना, समय पर तिलावत करना, समय पर इफ्तार करना, समय पर सेहरी करना सब इबादत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed