फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ashas protest continued

आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी

Tue, 04 Oct 2016 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 04 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ashas protest continued
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
 पडरौना। जिले की आशा कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं में अपना पूरा योगदान देने वाली आशा शासन और विभाग की उदासीनता से परेशान हैं। जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं थीं। उनका कहना था जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की उचित देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच, विभागीय सलाह सहित कई कार्यों में अपना योगदान देती हैं, लेकिन उन्हें नियमित मानदेय नहीं मिलता। इतना ही नहीं राज्य कर्मचारियों की भांति विभागीय दायित्वों का निवर्हन करने के बावजूद स्थायी नहीं किया जा रहा है। धरने में जिलाध्यक्ष किरन तिवारी, मंजू पासवान, सुंदरपति, पूनम देवी, ममता देवी, राजकुमारी, रीता सैनी, मंजू देवी, ममता देवी, संगीता देवी, मीरा देवी, सुशीला, माधुरी, मंदोदरी, आशा सिंह सहित काफी संख्या में आशा शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed