फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   asha worker became faint during protest

प्रदर्शन के दौरान बेहोश हुई आशा कार्यकर्ता 

Wed, 14 Sep 2016 11:44 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 14 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
asha worker became faint during protest
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
कप्तानगंज। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों ने सातवें दिन भी धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के दौरान तेज धूप के चलते भलुही गांव की आशा कार्यकर्ता बेहोश हो गई। तुरंत उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन पर हैं। शुक्रवार को भी कप्तानगंज सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान भलुही की आशा कार्यकर्ता हीरामोती देवी बेहोश होकर गिर गईं। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों ने महिला को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे तहसीलदार बीएन सिंह ने ज्ञापन लेकर मुख्यमंत्री तक भेजवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीएन सिंह, आशुतोष पटेल, संदीप गोंड़, विनीता मौर्य, पूनम देवी, डॉक्टर रश्मी सिंह, डॉक्टर निलेंद्र प्रताप, शीतल प्रसाद, गौरव, आनंद समेत तमाम कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी को भी बैठाए रखा
खडडा। धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दो घंटे तक प्रभारी चिकित्साधिकारी को बैठाए रखा। आशा कार्यकर्ताओं ने ओपीडी के गेट पर भी ताला बंद किए रखा। ब्लॉक अध्यक्ष ममता दूबे की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान सरोज गिरी, प्रेमशीला यादव, प्रतिमा तिवारी, उषा तिवारी, सावित्री श्रीवास्तव, पुनिता सिंह, मीना कुशवाहा, लक्ष्मी जायसवाल, पुष्पा जायसवाल, पूनम पाठक, निर्मला राय, इंद्रावती सिंह, उर्मिला चौहान आदि मौजूद थीं।
नाराज कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़क
रामकोला। आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने रामकोला सीएचसी के मुख्य गेट पर ताला बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए रामकोला-कप्तानगंज मार्ग को भी जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहीं अंजू पांडेय ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान सीपी निगम, स्नेहलता, रम्भा, आशा, विमला, मंजू समेत कई महिलाएं मौजूद थीं।

दिन भर दिया धरना
फाजिलनगर। आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपनी मांगों के समर्थन में दिन भर सीएचसी पर धरना दिया। कल्याणी देवी की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान अनीता कुशवाहा, सदानंद कुमार, शकीला खातून, कलावती, सीमा सिंह, मीरा देवी, ममता सिंह, निर्मला, रीता, रिंकू, इंदू, मीना गुप्ता, गीता सिंह, नीलम पांडेय, दुर्गावती तिवारी, किरण, प्रेमा, सुनीता समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed