फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As the bodies arrived, there was chaos in Shripatkhand and people's eyes became moist with cries.

Kushinagar News: शव पहुंचते श्रीपतखंड में कोहराम चीत्कार से नम हुईं लोगों की आंखें

Wed, 24 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
As the bodies arrived, there was chaos in Shripatkhand and people's eyes became moist with cries.
तुर्कपट्टी। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही सुजीत चौहान का शव उसके पैतृक गांव श्रीपतखंड पहुंचा, परिजनों की चीत्कार से गांव गमगीन हो उठा। मां पिंकी देवी कभी बेटे के शव को एकटक निहार रही थीं तो कभी शव से लिपटकर दहाड़े मारकर विलाप करने लगतीं। पिता अजय चौहान और बड़े भाई आदित्य का भी बुरा हाल था। लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के श्रीपतखंड गांव निवासी अजय चौहान के दो पुत्रों में छोटा सुजीत चौहान पढ़ाई में मेधावी था। उसने हाल ही में गोरखपुर के एक विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी तथा लखनऊ विश्वविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों में स्नातक प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षाएं दी थीं। दस दिन से वह अपने ननिहाल तरयाकारी शाही गांव में वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

डीजे की तेज आवाज के बीच स्थिति बिगड़ने लगी तो सुजीत बीच-बचाव करने पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान नशे में धुत्त राहुल गौंड, गोलू रौनियार, गोलू रावत, दिनेश चौहान और ज्योति चौहान ने सुजीत पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार आरोपियों ने सुजीत को पकड़ लिया, जबकि राहुल गौंड ने चाकू से उसके पेट पर कई वार कर दिए। टाइल्स मिस्त्री का कार्य कर बेटे की पढ़ाई का खर्च उठाने वाले अजय चौहान की आंखों के सामने उनके सपनों का संसार उजड़ गया। जिस बेटे से उन्होंने अपने बुढ़ापे का सहारा बनने की उम्मीदें लगा रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed