फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   As soon as Ravana was burnt in Mail, chants of Lord Ram echoed.

Kushinagar News: मईल में रावण दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Mon, 20 Oct 2025 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
As soon as Ravana was burnt in Mail, chants of Lord Ram echoed.
कसिली में रामलीला का मंचन करते कलाकार।स्रोत-समिति  
मईल। कसिली गांव में बीर ब्रह्म बाबा स्थान पर चल रहे रामलीला में सोमवार को दोपहर बाद रावण के पुतला दहन व राज्याभिषेक के बाद रामलीला का समापन हो गया। रामलीला में मंचन का सजीव दृश्य देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। रावण वध की लीला के मंचन के बाद आतिशबाजी के साथ दशानन का पुतला दहन हुआ। दहन होते ही जय श्रीराम के नारे गूंजने लगा। जहां श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। बीर ब्रह्म बाबा परिसर में आमन-सामने सजे मंच पर एक ओर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और अन्य साथियों संग बैठे थे। दूसरी ओर रावण बैठा था। प्रभु श्रीराम और रावण एक-दूसरे से युद्ध करते हैं।
विज्ञापन

अंत में रावण मारा जाता है। इसके बाद प्रभु श्रीराम विभीषण को लंका का राजा बनाते हैं। प्रभु श्रीराम हनुमानजी को अयोध्या भेजते हैं और कहते हैं भरत जी को उनके आने की सूचना दें। हनुमान जी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्रीराम के आने की सूचना देते हैं। पूरे अयोध्या को दीप से सजाया जाता है। अगले दृश्य में प्रभु श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या पहुंचते हैं जहां पर राज्याभिषेक होता है। इस दौरान जंगबहादुर यादव, सूर्य प्रकाश मिश्र उर्फ धनु मिश्र, आदित्य मिश्र पप्पू मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed