{"_id":"662442ad3d007d3c6e0114a4","slug":"approval-for-operation-of-habra-lalkuan-weekly-train-received-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115734-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाबड़ा-लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की मिली स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाबड़ा-लालकुआं साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की मिली स्वीकृत
Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रूट पर 25 अप्रैल से 27 जून के बीच हाबड़ा-लालकुआं ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की मंजूरी मिली है। यह स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआं से हावड़ा और 27 अप्रैल से 29 जून और प्रत्येक शनिवार को हावड़ा से लालकुआं के लिए लालकुआं-हावड़ा ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को दस फेरा संचालित होगी। इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने गर्मी में यात्रियों के भीड़ को लेकर ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके तहत कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूर्वोत्तर रेलवे ने पहले 26 अप्रैल से 29 जून के बीच छपरा अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दस फेरा के लिए चलाने की मंजूरी दी थी। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने दस फेरा के लिए 05059/05060 लालकुआं-हावड़ा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन ट्रेन को संचालित होने की हरी झंडी दी है। रेलवे की तरफ से जारी समय सारणी के अनुसार 25 अप्रैल को 05060 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14.00 बजे से लालकुआं से चलकर पीलीभीत, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर, सीतापुर, गोण्डा के रास्ते 02:15 गोरखपुर, 03:02 कप्तानगंज, 04:02 बजे पडरौना, 04:52 बजे तमकुहीरोड, 05:50 थावे, 06:55 बजे सिवान के रास्ते दूसरे दिन 21:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 27 अप्रैल से 05059 हावड़ा-लालकुआं ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 23:30 बजे हावड़ा से चलकर, 17:45 बजे सिवान, 18:45 बजे थावे, 19:22 बजे तमकुहीरोड, 20:02 बजे पडरौना, 21:15 बजे कप्तानगंज, 22:20 बजे गोरखपुर, 00:55 बजे गोंडा के रास्ते 13:55 बजे लालकुआं पहुचेगी। कुशीनगर जिले में इस ट्रेन का ठहराव तमकुहीरोड, पडरौना व कप्तानगंज में होगा। इस रूट पर छपरा-अमृतसर और लालकुआं -हावड़ा दो लंबी दूरी की ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेनों को मंजूरी मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है।