{"_id":"68507c1a563c1d8a1d01676e","slug":"application-for-admission-to-graduation-in-buddha-pg-college-begins-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-139679-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बुद्ध पीजी काॅलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बुद्ध पीजी काॅलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में सत्र 2025-26 में स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी कालेज की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन आरंभ हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कालेज में आवेदन की हार्ड कॉपी, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र और जाति प्रमाणपत्र आदि के साथ जमा हो रहा है। यह जानकारी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने दी।
प्रोफेसर मिश्र ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करने वाले विद्यार्थियों का किसी भी हालत में प्रवेश नहीं लिया जा सकेगा। इस वर्ष कालेज में स्नातक में एक विकल्प के रूप में पालि विषय का भी अध्ययन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की तरफ से बीए में प्रवेश के लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। विद्यार्थी किसी तीन ग्रुप से एक-एक विषय को चुन सकता है। ये ग्रुप परीक्षाओं के शीघ्र संपादन करने के चलते बनाए गए हैं।