{"_id":"6a9f277f8a7cf9ea2401358a","slug":"appeal-to-include-coarse-grains-in-daily-diet-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-167461-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोटा अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोटा अनाज को दैनिक आहार में शामिल करने की अपील
विज्ञापन
पडरौना। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में सोमवार को मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें लोगों को को मिलेट्स (श्री अन्न) के उपयोग, महत्ता और स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक कया गया।
कार्यक्रम में बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों से श्री अन्न से तैयार व्यंजनों एवं उनकी रेसिपी की जानकारी ली। कार्यक्रम में बाजरा, रागी, सांवा और रामदाना से तैयार विभिन्न व्यंजनों का प्रदर्शन एवं सेवन किया गया।
उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने बताया कि मिलेट्स फाइबर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें नियमित आहार में शामिल करने से पौष्टिक एवं संतुलित भोजन प्राप्त करने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि विभाग की योजनाओं में उपलब्ध अनुदान और सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रगति प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, भिस्वालाल पडरौना ने प्रथम, दीपक स्वयं सहायता समूह, कोहड़ा पडरौना ने द्वितीय और संतोषी महिला स्वयं सहायता समूह, शिवपुर बुजुर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ जमालुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।