फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Anti-social elements set farmers' office on fire, creating panic in the area

Kushinagar News: किसानों के कार्यालय को असामाजिक तत्वों ने जलाया, क्षेत्र में दहशत

Sun, 22 Feb 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set farmers' office on fire, creating panic in the area
कसया। थाना क्षेत्र के सिसवा महंत चौराहे पर स्थित भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अस्थायी कार्यालय (आसियाना) को मनबढ़ असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप लगाया कि उक्त कार्यालय वर्ष 2000 के आसपास बनाया गया था, जहां किसान, राहगीर एवं स्थानीय लोग समय-समय पर बैठक कर अपने सामाजिक एवं किसान हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते थे। आरोप है कि बीती रात अज्ञात मनबढ़ों ने कार्यालय में आग लगा दी, जिससे पूरा ढांचा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी कार्यालय को असामाजिक तत्वों द्वारा जला दिया गया था। उस समय सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे थे और घटना का निरीक्षण किया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से मनबढ़ों के हौसले बढ़ते गए। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन कुछ शरारती तत्व चौराहे पर उत्पात मचाते रहते हैं और बार-बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना के दौरान पास में स्थित सहज जन सेवा केंद्र के काउंटर को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। किसानों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed