{"_id":"69a09e9b5bf655bb140371ab","slug":"annual-sports-festival-amrita-and-golden-became-overall-champions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-155495-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक क्रीड़ा समारोह : अमृता व गोल्डेन बने ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक क्रीड़ा समारोह : अमृता व गोल्डेन बने ओवरऑल चैंपियन
Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कालेज में क्रीड़ा समारोह में प्रतिभागी और अतिथि। संवाद
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन बृहस्पतिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। अंतिम दिन म्यूजिकल चेयर रेस, रस्साकसी, भाला क्षेपण, ऊंची कूद और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव सरदार वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी समय का सदुपयोग करें और खेल के साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। प्राचार्य प्रो. विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथियों में भिक्षु नंदरतन महाथेरो विहाराधिपति, श्रीलंका बुद्ध विहार, भिक्षु नन्दका विहाराधिपति, बर्मा मंदिर और हॉकी कोच जवाहर लाल सिंह मौजूद रहे।
खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन बालक एकल में आयुष कुमार त्रिपाठी प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय व श्रेयांश मिश्रा तृतीय रहे। बालिका एकल में आशिया खातून प्रथम, आस्था अग्रवाल द्वितीय व तनु गोंड तृतीय स्थान पर रहीं। डबल बालक वर्ग में आयुष त्रिपाठी व जतिन शुक्ला और डबल बालिका वर्ग में आशिया खातून व जीनत खातून विजेता रहीं। मिक्स्ड डबल में आशिया खातून व सौरभ कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन
शतरंज बालिका वर्ग में रितु चौहान प्रथम, बालक वर्ग में आयुष तिवारी प्रथम, भाला क्षेपण बालक वर्ग में गोल्डेन प्रथम, बालिका वर्ग में निशा सिंह प्रथम, ऊंची कूद बालक वर्ग में गोल्डेन प्रथम, बालिका वर्ग में अमृता कुमारी प्रथम, म्यूजिकल चेयर बालिका वर्ग में शिवानी सिंह प्रथम, महिला कर्मचारी वर्ग में पूनम सिंह प्रथम, रस्साकसी बालिका वर्ग में कला संकाय की टीम विजेता व विज्ञान संकाय उपविजेता रही। कर्मचारी वर्ग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजेता व तृतीय श्रेणी कर्मचारी उपविजेता रहे। छात्र बनाम शिक्षक मुकाबले में छात्र वर्ग ने जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अमृता कुमारी और बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र गोल्डेन ओवरऑल चैंपियन घोषित किए गए। समारोह के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए।