{"_id":"632ca67f0ef1014f1034392c","slug":"angry-villagers-demonstrated-for-not-building-a-road-kushinagar-news-gkp451438989","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क न बनाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क न बनाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सलेमगढ़। सेवरही क्षेत्र के हफुआ जीवन गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर प्रदर्शन किया। ये लोग सड़क न बनाए जाने से नाराज थे। इनका कहना था कि कीचड़युक्त सड़क से आने-जाने में परेशानी हो रही है। इन लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस गांव के मनोज गोंड, उपेंद्रनाथ, जोगी सिंह, कल्पना कुमारी, अंजली देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, रीता देवी सहित काफी संख्या ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों ने बताया कि गांव के भीतर विश्राम गोंड के घर से लेकर उपेंद्र प्रसाद के घर तक लगभग एक किलोमीटर तक सड़क पर कीचड़ हो गया है। इससे सड़क चलने लायक नहीं है।
यह स्थिति दो साल से है। इस वजह से विवश होकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि सड़क नहीं बनी तो गांव में धरना देंगे। ग्राम प्रधान रामबेलास गुप्ता ने बताया कि जिस सड़क के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है, उसे दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात बाद काम होगा।