फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry mob beat up pickup driver for honking

Kushinagar News: हॉर्न बजाने पर नाराज मनबढ़ों ने पिकअप चालक को पीटा

Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Angry mob beat up pickup driver for honking
कसया। थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग निवासी एक पिकअप चालक को मंगलवार की रात हॉर्न बजाने को लेकर कुछ युवकों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित के भाई अनिरुद्ध जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कसया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका भाई कृष्णमोहन जायसवाल मंगलवार की शाम करीब 8 बजे पडरौना से पिकअप गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। जब वह बैजनाथपुर टोला के पास पहुंचा तो सड़क पर कुछ युवक खड़े थे।
विज्ञापन

कृष्णमोहन द्वारा हॉर्न बजाने पर वे उग्र हो गए और चालक को वाहन से खींचकर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में कृष्णमोहन को गंभीर चोटे पैर आ गईं। एसओ कसया अभिनव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed