{"_id":"65663aafd7d4c912fd0bcdb7","slug":"angry-farmers-parked-a-trolley-loaded-with-sugarcane-in-the-police-station-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8462-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घटतौली से नाराज किसानों ने थाने में खड़ी की गन्ना लदा ट्राॅली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घटतौली से नाराज किसानों ने थाने में खड़ी की गन्ना लदा ट्राॅली
विज्ञापन
- किसानों की नाराजगी के बाद तौल लिपिक पर कार्रवाई की संस्तुति
- धरनीपट्टी के निजी तौल केंद्र पर मिली 110 किलोग्राम गन्ने की घटतौली
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली की जा रही है। शिकायतों के बाद भी काई कार्रवाई न होने से किसानों ने नाराजगी जाहिर की। मंगलवार को दो केंद्रों पर 110 किलोग्राम गन्ने की घटतौली पकड़ी गई। नाराज किसानों ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-टॉली थाने में खड़ी कर दी। वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक ने धरनीपट्टी तौलकेंद्र के लिपिक के खिलाफ कर्रवाई की संस्तुति की है।
रामकोला चीनी मिल का गुलहरिया-बी के नाम से गन्ना तौल केंद्र है। इस पर धर्मपुर, नरचोचवा, गुलहरिया, पसरमापुर गांव के किसानों के गन्ने की तौल होती है। घटतौली की आशंका जताते हुए सोमवार को किसान शैलेश तिवारी, जोगिंदर सिंह, खरचू पाल, इब्राहिम, शिवध्यान तिवारी, मुश्ताक आदि किसानों का समूह तौल केंद्र पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद रामकोला की पंजाब चीनी मिल के गुलहरिया-बी के तौल केंद्र पर तौल कराया तो वजन 257 क्विंटल निकला। जबकि धरनीपट्टी के निजी तौल केंद्र पर 264 क्विंटल 85 किलोग्राम वजन हुआ। 7 क्विंटल 85 किलोग्राम की घटतौली मिली। इसे लेकर किसानों ने चीनी मिल व जिले के अधिकारियों को सूचना दिया। कार्रवाई की मांग करते हुए किसान गन्ने से लदे वाहन नेबुआ नौरंगिया थाने पहुंच गए। थाना परिसर में वाहन खड़ा कर दिया। शाम को गन्ना सचिव अंगद प्रसाद, सीडीआई राजेंद्र, लिपिक राम प्रसाद तिवारी, चीनी मिल के केन मैनेजर नरेंद्र सिंह तोमर आदि थाने पर पहुंचे। किसानों के साथ गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली को लेकर केशवपट्टी स्थित निजी तौल केंद्र पहुंचे, जहां फिर से तौल में 263 क्विंटल 85 किलोग्राम हुआ। वहां 6 क्विंटल 85 किलोग्राम की घटतौली मिली।
निरीक्षक की जांच में मिला 24 क्विंटल का अंतर
देर शाम तक खड्डा बुजुर्ग के गन्ना तौल केंद्र पर ले जाने की बात कहकर थाने के बगल में स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर दी गई। बाट माप विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र पांडेय अपनी टीम व मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राॅली को अपने साथ लेकर धरनीपट्टी के निजी तौल केंद्र पर दो बार तौल कराई गई। इसमें 24 क्विंटल का अंतर पाया गया। बोधी छपरा गांव में स्थित निजी तौल केंद्र पर तौल कराई गई, जहां ट्रैक्टर सहित 337.10 किलोग्राम हुआ। वहां 110 किलोग्राम की घटतौली मिली। तौल की लिखित काॅपी किसान शैलेश तिवारी को देकर वापस लौट गए। गन्ना लदे वाहन को चीनी मिल भेज दिया गया।
विज्ञापन
दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग
किसान शैलेश तिवारी, अमित, खरचू आदि किसानों ने बताया कि घटतौली साबित होने के बाद भी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होना अधिकारियों व मिल कर्मचारियों के मिलीभगत की तरफ इशारा कर रहा है। किसानों ने कहा कि बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। केन यूनियन पडरौना के सचिव अंगद प्रसाद ने बताया कि गन्ना तौल केंद्र गुलहरिया-बी पर कांटे की जांच की गई है, जिसमें कोई कमी नहीं मिली है। बाट माप अधिकारी ने धरनीपट्टी के निजी तौल केंद्र के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।