{"_id":"bab228ac4fa4ee23374efd07a8fdf938","slug":"angry-farmers-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज गन्ना किसानों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज गन्ना किसानों का प्रदर्शन
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा। महुअवा के गन्ना क्रय केंद्र पर कई गांवों के किसानों ने रविवार को सेवरही मिल को गन्ना दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया।
किसानों ने गन्ना जलाकर नाराजगी जताते हुए गन्ना ढाढ़ा मिल को ही दिए जाने की मांग की। इस संबंध में किसानों ने डीएम को पत्र भी लिखा है।
रविवार को दिन में करीब 11 बजे क्षेत्र के महुअवा, नरायनपुर, बलुआ तकिया, करमैनी, सिन्दुरिया, पटहेरवा, रजवतिया सहित कई गांवों के किसान महुअवा के गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।
किसानों का कहना था कि उनके खेतों का गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल को पिछले कई दिनों से दिया जाता रहा है। इससे किसानों का गन्ना तो समय से गिर ही जाता है, खेतों में गेहूं की बुआई भी समय से हो जाती है।
लेकिन इसी बीच दूसरे प्रबंधन ने महुअवा क्रय केंद्र को अपना पक्ष में करा लिया गया है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। महुअवा क्रय केंद्र को दूसरे चीन मिल के तहत किए जाने से नाराज किसानों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही गन्ना जलाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने डीएम को पत्र देकर उनके गन्ने की सप्लाई ढाढ़ा चीनी मिल को दिए जाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में विनय राय, योगेश तिवारी, हरेन्द्र तिवारी, सिबुलाल, राजदेव गुप्ता सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे।