फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An international platform will be set up at the Mahaparinirvana site, where Buddhists from India and abroad will gather.

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण स्थली पर सजेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, जुटेंगे देश-विदेश के बौद्ध धर्मावलंबी

Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
An international platform will be set up at the Mahaparinirvana site, where Buddhists from India and abroad will gather.
- 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव, गूंजेगा बुद्ध का उपदेश
विज्ञापन

- बौद्ध भिक्षुओं ने आयोजन को बताया ऐतिहासिक
पडरौना। बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर पहली बार होने जा रहे इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव को लेकर बौद्ध भिक्षुओं में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि कॉन्क्लेव से कुशीनगर दुनिया भर के बौद्ध धर्म के लोगों को जोड़ेगा। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए उत्तर प्रदेश काफी खास है। बुद्ध के प्रथम उपदेश स्थल सारनाथ से लेकर महापरिनिर्वाण सहित तमाम प्रमुख स्थल इसी प्रांत में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने संबोधनों में बुद्ध के उपदेशों व कुशीनगर का जिक्र करते रहते हैं। यह कार्यक्रम 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।
बौद्ध भिक्षुओं का कहना है इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन अविस्मरणीय होगा। इससे कुशीनगर की ख्याति तो बढ़ेगी ही विश्व में चल रही अशांति के बीच में बुद्ध के शांति के संदेश भी इसके माध्यम से विश्व में गूंजेंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश के बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों का सैलाब उमड़ेगा तो कुशीनगर बुद्धमय दिखेगा। यहां सजने वाले अंतरराष्ट्रीय मंच से कुशीनगर के बुद्ध से जुड़े स्थलों के विकास का भी रोडमैप तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन


बोले बौद्ध भिक्षु
कुशीनगर भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। यहां होने वाला इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पूरी दुनिया को मैत्री और करुणा का मार्ग दिखाएगा। - भंते महेंद्र, प्रभारी, भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-विदेश से आने वाले करीब दो हजार बौद्ध भिक्षुओं के लिए प्रशासन की तैयारियां सराहनीय हैं। हम सभी समन्वय बनाकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे। -भंते नंद रतन, श्रीलंका बुद्ध विहार, कुशीनगर

बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव से कुशीनगर की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत होगी। लुंबिनी, सारनाथ और बोधगया से आने वाले भिक्षुओं के लिए यह एक पावन संगम होगा। - भंते बोध्यांग गौतम, कुशीनगर



सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न देशों के व्यंजनों के माध्यम से अतिथियों को स्थानीय संस्कृति का अनुभव मिलेगा। यह आयोजन पर्यटन और विकास की नई इबारत लिखेगा। - भंते अशोक, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed