{"_id":"64fb7a4864a6ee129b053f75","slug":"amazing-groom-in-saudi-arabia-married-through-video-call-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4284-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: सऊदी अरब में दूल्हा-कुशीनगर में दूल्हन, वीडियो कॉल से हुआ निकाह; मौलाना भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब-गजब: सऊदी अरब में दूल्हा-कुशीनगर में दूल्हन, वीडियो कॉल से हुआ निकाह; मौलाना भी हैरान
Sat, 09 Sep 2023 03:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Sat, 09 Sep 2023 03:10 PM IST
सार
निकाह कराने वाले इमाम सद्दाम हुसैन अंसारी ने कहा कि हम अब तक बहुत निकाह कराए हैं, लेकिन इस तरह वीडियो कॉल के जरिए निकाह पहली बार करा रहे हैं। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मौजूद सभी लोगों ने इस जोड़े की सलामती और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार में शुक्रवार एक ऐसा निकाह हुआ, जिसकी काफी चर्चा रही। देवरिया जिले के पथरहट गांव से बारात आई थी। दूल्हा सऊदी अरब में है, लेकिन फिर भी निकाह हो गया। दुल्हन के परिवारवालों ने परंपरागत तरीके से बरात का स्वागत किया। मौलवी ने मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए निकाह कराया। मौलवी का कहना था कि अपने जीवन में यह पहला निकाह करा रहे हैं, जिसमें दूल्हा निकाह स्थल पर मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
देवरिया जिले के पथरहट निवासी महबूब आलम का बेटा नौशाद कई वर्षों से सऊदी अरब में चालक का काम करता है। कुछ माह से उसके निकाह की चर्चा कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार निवासी महमद्दीन की पुत्री सानिया से चल रही थी। दोनों पक्ष जब निकाह के लिए रजामंद हो गए तो निकाह की तारीख पक्की हो गई। आठ सितंबर को निकाह होना तय हुआ।
विज्ञापन
मुकर्रर तारीख पर शुक्रवार को दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर अहिरौली बाजार में दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। पूरे खुशनुमा माहौल में बरातियों का स्वागत किया गया। उन्हें नाश्ता और भोजन कराया गया। उसके बाद मस्जिद के इमाम ने वीडियो काॅल के जरिए निकाह की रस्म शुरू कराई।
इमाम अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से दूल्हे से वीडियो कॉल के जरिए निकाह की सभी रस्मों को पूरा कराए। फिर दुल्हन के पास भी जाकर उसकी सहमति ली। दोनों की रजामंदी जानने के बाद उनका निकाह कराए। मुमताज आलम, मुख्तार आलम, रजी अहमद, मजहर अली, नसीम आलम के अलावा साजिद अली, फैजान, कमालुद्दीन, मोइनुद्दीन, लियाकत सहित काफी संख्या में मौजूद लोग मौजूद थे।