फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   amarjeet and kamalesh won race of 2600 meter

2600 मीटर की दौड़ में अमरजीत व कमलेश ने मारी बाजी

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
amarjeet and kamalesh won race of 2600 meter
2600 मीटर की दौड़ में अमरजीत व कमलेश ने मारी बाजी
विज्ञापन

छितौनी। इंटर कॉलेज छितौनी परिसर में रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जन जागरूकता के लिए दौड़ एवं साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
छितौनी बाईपास रोड से हनुमानगंज एसओ पंकज गुप्ता एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शुरू हुई 2600 मीटर की दौड़ में नरकहवा के अमरजीत गौतम ने प्रथम और कमलेश ने द्वितीय स्थान हासिल कर पुरस्कार पर कब्जा जमाया। इसी तरह साइकिल दौड़ में गोलू यादव व राजन चौहान ने प्रथम स्थान और बृजेश गोंड़, ओमप्रकाश व बृजेश ने द्वितीय तथा उपेंद्र निषाद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसआई अजय कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, आदर्श कुमार तिवारी गुलाब चंद, नरेंद्र प्रसाद, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव, महंथ मिश्र, विवेक गुप्ता, भरत यादव, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई साईकिल दौड़ में निजामुद्दीन जीता रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। क्षेत्र के धरनीपट्टी खेल मैदान में रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विधानसभा स्तरीय दिव्यांग ट्राई साईकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
ट्राई साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में सोहरौना के दिव्यांग निजामुद्दीन ने प्रथम, भूलन ने द्वितीय और भरत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि यदि मौका मिले तो दिव्यांग भी सामान्य लोगों की तरह हर क्षेत्र में सफलता पा सकतें है। इसलिए लोगों को दिव्यांगों के हौसल बढ़ाने चाहिए। प्रतियोगिता के अंत में भाजपा नेता सुप्रिमय मालवीय और एसओ पंकज गुप्ता ने शील्ड दिया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान संजीव राय, छोटेलाल भारती, चंद्रजीत कुशवाहा, आनंद पासवान, दुर्गेश निषाद, सोनिया देवी, गाजी देवी आदि मौजूद रहीं।
राजकीय पॉलिटेक्निक में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
हाटा। मुजहना हेतिम स्थित राजकीय पालिटेक्निक परिसर में खेलकूद का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य जेएन पांडेय ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर खेल का शुभारंभ किया। सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिता हुई, जिसमें राजेश कुमार ने प्रथम, आकाश तिवारी ने द्वितीय और निरंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग में चांदनी ने प्रथम और तान्या स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान रिंकू कुमार, प्रदीप गौंड, सुनील कुमार, दीपक कुमार, अक्षय, रामकृष्ण, विजय, अंकिता, तोशिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed