फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Almond turns out to be poisonous, eight children ill after eating it

Kushinagar News: जहरीला निकला ‘बादाम’, खाने से आठ बच्चे बीमार

Sat, 19 Nov 2022 03:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 03:49 PM IST
सार

बड़हरा बुजुर्ग टोला में बृहस्पतिवार शाम जंगली फल खाने से आठ बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बीमार बच्चों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन
Almond turns out to be poisonous, eight children ill after eating it
दुदही में बच्चों के बीमार पड़ने के बाद जंगली फल को देखते ग्रामीण। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

 विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार के वार्ड नंबर सात, बड़हरा बुजुर्ग टोला में बृहस्पतिवार शाम जंगली फल खाने से आठ बच्चे बीमार पड़ गए। बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। बीमार बच्चों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। बच्चों ने बताया कि खेलने के दौरान जंगली फल को कच्चा बादाम समझकर खा लिया था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दुदही नगर पंचायत के बड़हरा टोला वार्ड सात की गुड़िया पुत्री धर्मेंद्र (9), यशराज पुत्र धर्मेंद्र (11), गोलू पुत्र लड्डू (10), सचिन पुत्र बलिस्टर (10), लपु पुत्र जितेंद्र (13), शिवम (8), दीपू (12) और छोटे (20) बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे खेलने निकले।
विज्ञापन


इस दौरान सभी मोहल्ले से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ियों में जलौनी के लिए पत्ते और टहनी तोड़ने चले गए। बच्चों की नजर एक पेड़ पर पड़ी, जिस पर बादाम की तरह फल लगे हुए थे। उन्होंने कच्चा बादाम समझकर फल खा लिया। इसके बाद शाम छह बजे बच्चे घर पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद सभी की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी और पेट में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने उन्हें आननफानन सीएचसी पहुंचाया। बाद में कुछ बच्चों को परिजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने बच्चों की हालत में सुधार बताया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार का कहना है कि कुछ बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, इलाज के बाद ठीक हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed