{"_id":"68e821bd88cb854d8d03507e","slug":"allegations-of-kidney-infection-due-to-wrong-operation-notice-to-hospital-operator-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146908-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गलत आपरेशन से किडनी संक्रमित होने का आरोप, अस्पताल संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गलत आपरेशन से किडनी संक्रमित होने का आरोप, अस्पताल संचालक को नोटिस
Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाने के कोटवा बाजार स्थित एक निजी हास्पिटल में ट्यूमर व सूजन का गलत आपरेशन किए जाने से महिला की हालत गंभीर हो गई है। पति ने निजी संचालक पर आरोप लगाया है कि गलत आपरेशन से किडनी संक्रमित हो गई है और वह गोरखपुर निजी अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रही है। शिकायत मिलने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी नेबुआ नौरंगिया ने गुरुवार की शाम नोटिस जारी करते हुए दो दिनों में संचालक से पंजीकरण संबंधी कागजात मांगा है।
हनुमानगंज के मलहिया के स्वामीनाथ ने सीएमओ को भेजे गए शिकायती पत्र बताया कि पत्नी लालती देवी को बच्चेदानी में ट्यूमर और सूजन की समस्या थी। बीते 20 मार्च 2025 को कोटवा बाजार स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि संचालक ने खुद को डाक्टर बताते हुए भरोसा दिया कि गोरखपुर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे, लेकिन 26 मार्च की रात स्वयं ही आपरेशन कर दिया। पीड़ित के मुताबिक छह दिन तक अस्पताल में रखकर आयुष्मान कार्ड खराब बताकर 25 हजार रुपये नकदी समेत और भी पैसा वसूल किया गया। 30 मार्च को डिस्चार्ज के बाद तबीयत और बिगड़ गई। गोरखपुर के एम्स व निजी अस्पतालों में जांच से पता चला कि गलत आपरेशन में मूत्राशय की नली बंद कर दी गई, जिससे किडनी संक्रमित हो गया। पति ने अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। नेबुआ नौरंगिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी सीमांत वर्मा ने बताया कि अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेजों सहित उपस्थित होने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।