फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Irregularities in Gas Connection Distribution Leveled Against DM

Kushinagar News: डीएम से गैस कनेक्शन वितरण में अनियमितता का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Irregularities in Gas Connection Distribution Leveled Against DM
गोड़रिया। क्षेत्र के जंगल नौवगांवा निवासी एक महिला ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मठिया माफी में संचालित एक रसोई गैस एजेंसी संचालक पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जंगल नौवगांव निवासी सुरसती देवी ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला था। उनका आरोप है कि मठिया माफी स्थित गैस एजेंसी संचालक ने गैस कनेक्शन वितरण के समय गैस सिलिंडर व चूल्हा देकर फोटो खिंचवाई, लेकिन बाद में सामान वापस ले लिया गया। उन्होंने आठ अप्रैल को दोबारा गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग कराई, उसे 15 अप्रैल को डिलीवर दिखाया जा रहा है, जबकि उन्हें अब तक रसोई गैस सिलिंडर मिला ही नही है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed