फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   allegataion of murder of sister and nephew

भाई पर बहन और भांजे की हत्या का आरोप

Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
allegataion of murder of sister and nephew
भाई पर बहन और भांजे की हत्या का आरोप
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में बुधवार को हृदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू और पोते की हत्या का आरोप मृतका के भाई पर लगाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद के हनुमानगंज थाना की सीमा से सटे बिहार प्रांत के पिपरासी थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी लल्लन यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके बेटे अरविंद ने गांव की नीतू से तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की खुशी के चलते हमने रिश्ता स्वीकार कर लिया था। दोनों से तीन साल का पुत्र हर्ष भी है। आरोप है कि मंगलवार की रात नीतू का भाई मैनेजर घर आया तो लगा कि रिश्ते की खटास मिट गई। नीतू ने भाई की आवभगत की। उसका भाई भोजन कर सो गया। आधी रात में घर से चला गया। सुबह लल्लन ने पोते व बहू को आवाज लगाई तो कोई आहट नहीं हुई। अंदर बहू व पोते का शव पड़ा था। लल्लन ने हत्या के लिए मैनेजर को दोषी ठहराया है। मृतका का पति अरविंद रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर है। पिपरासी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में पिपरासी के थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहां भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनतापूर्वक जांच कर रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed