{"_id":"6ac6a9d0797874f3900c294a","slug":"alert-issued-for-rain-and-lightning-over-the-next-two-days-winds-expected-to-blow-at-speeds-of-60-kmh-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169683-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से हवा बहने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो दिन बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से हवा बहने का अनुमान
विज्ञापन
मौसम बिगड़ने पर घरों में रहने की अपील, पेड़ों और बिजली के तारों से दूर रहने की दी गई हिदायत
जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, दामिनी एप से 30 मिनट पहले मिल सकती है वज्रपात की चेतावनी
पडरौना। जिले में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने मध्यम से तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं बहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने की अपील की गई है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सत्र के अवसान का समय है। इसके चलते मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से आगामी दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पवन कुमार ने कहा है कि बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जर्जर और कमजोर मकानों में रहने से बचें।
सुरक्षित स्थान उपलब्ध नहीं होने पर पंचायत भवन समेत अन्य सुरक्षित सरकारी भवनों में शरण लेने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान रास्ते में अचानक मौसम खराब होने पर राहगीर खुले में रुकने के बजाय तत्काल किसी सुरक्षित स्थान पर जाने और विद्युत पोल, खुले तार और अन्य बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। तेज हवा के दौरान टूटे तारों और गिरे पेड़ों के पास जाने से भी बचने को कहा गया है। साथ ही बारिश और वज्रपात के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील की गई है। उन्हें सुरक्षित और स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
दामिनी एप इस्तेमाल करने की सलाह
मौसम की ताजा जानकारी के लिए टीवी और रेडियो से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए प्रशासन ने दामिनी एप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बताया गया कि एप के माध्यम से करीब 20 किलोमीटर के दायरे में संभावित वज्रपात की सूचना लगभग 30 मिनट पहले मिल सकती है। इससे समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिल सकती है। साथ ही कच्चे मकानों के आसपास जलभराव न होने देने और मकान के निचले हिस्से में पानी जमा होने पर तत्काल निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने और सावधानी बरतने की अपील की है।