फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Agricultural University: Classes in temporary building, lab in Sugarcane Research Center

कृषि विवि : अस्थाई भवन में कक्षाएं, गन्ना अनुसंधान केंद्र में लैब

Sat, 13 Jun 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Agricultural University: Classes in temporary building, lab in Sugarcane Research Center
पडरौना। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इसी सत्र से पठन-पाठन शुरू कराने के लिए प्रशासनिक और विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य भवन का निर्माण कार्य पूरा होने तक कक्षा संचालन के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज के भवन का उपयोग किया जाएगा। सेवरही स्थित बाबू गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केंद्र (बभनौली) में क्लास, लैब व हॉस्टल की व्यवस्था करने के लिए शासन को विस्तृत कार्ययोजना की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

फरवरी 2023 के बजट में मंजूरी के बाद प्रदेश सरकार ने जून 2023 में विवि की स्थापना और इसके लिए 390.54 एकड़ भूमि निशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दी थी। 10 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री ने इसका भव्य शिलान्यास किया था। कुल 750 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 450 करोड़ रुपये से मुख्य परिसर (मैत्रेय की 145 एकड़ भूमि) पर एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर हॉल, बालक-बालिका हॉस्टल और स्टाफ आवास का ढांचागत काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अब अंतिम दौर में है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता को परखा था और इसी सत्र से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। दो जून को कृषि विवि स्थल पर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और इस सत्र से ही पढ़ाई शुरू कराने के लिए मातहतों को सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी दौरा कर अद्यतन स्थितियों का निरीक्षण करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed