{"_id":"682a39ded9473dc3770046bd","slug":"after-raping-the-girl-he-forced-her-to-walk-with-him-and-when-she-refused-he-cut-her-wrist-vein-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-137673-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुष्कर्म के बाद किशोरी पर साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर काटी हाथ की नस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुष्कर्म के बाद किशोरी पर साथ चलने का बनाया दबाव, मना करने पर काटी हाथ की नस
Mon, 19 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी चारा काटने रविवार को सुबह खेत में गई थी। वहां पर अपने दोस्तों के साथ बाइक से एक युवक पहुंचा। आरोप है कि उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया और साथ में भागने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर घास काटने वाले हसिया से युवक अपने हाथ की नस काट लिया। इसके बाद किशोरी युवक का हाथ दुपट्टा से बांधी और छह घंटे तक गन्ने के खेत में उसको लेकर बैठी रही। युवक के बुलाने पर आए दोस्त उसको लेकर चले गए। किशोरी ने विशुनपुरा पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है। सुबह करीब 6 बजे अपनी छोटी बहन एवं अन्य लड़कियों के साथ सरेह में घास काटने गई थी। वहां पर प्रेमी दो युवकों के साथ पहुंचा। किशोरी का आरोप है कि प्रेमी उसके बाद गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद अपने साथ घर से भागने के लिए दबाव बनाने लगा।
किशोरी भागने से मना की तो आवेश में आकर युवक किशोरी से हसिया छीनकर अपने हाथ का नस काट लिया। अधिक रक्तस्राव होने लगा तो किशोरी दुपट्टा से बांधकर करीब छह घंटे तक गन्ने के खेत में बैठी रही। किशोरी ने बताया कि युवक बार-बार बेहोश हो जा रहा था। युवक के फोन करने पर बाइक से उसके दोस्त पहुंचे और उसे लेकर चले गए। जाते समय प्रेमी ने कहा कि किसी से कुुछ बताना मत नहीं तो तुम्हारी बदनामी होगी। किशोरी करीब तीन किमी दूर बिहार सीमा पर पहुंची और बिहार पुलिस से पूरी बात कही। बिहार पुलिस का एक सिपाही किशोरी को किराया देकर विशुनपुरा थाने पर शिकायत के लिए भेज दिया। किशोरी की शिकायत पर सक्रिय हुई विशुनपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची और साथ में गई अन्य लड़कियों से भी पूछताछ की। किशोरी और इसके परिवार के लोगों को घर से लेकर गई पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना स्थल पर पुलिस को हसिया, एक टोकरी मिला। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि प्रेमी और उसके साथ अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।