फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   after operation an woman died

Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी महिला की हालत, गोरखपुर में मौत, शव रखकर जताया विरोध

Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
after operation an woman died
पकड़ियार में अस्पताल के सामने रोते बिलखते परिजन। संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

- अस्पताल के सामने परिजनों ने रखा था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भूमिहारीपट्टी गांव की एक महिला की पकड़ियार बाजार के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद शनिवार को हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजन रात में शव लेकर पुन: पकड़ियार बाजार पहुंचे और उस निजी अस्पताल के सामने रखकर विरोध जताने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। अस्पताल के संचालक या डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। इस वजह से कुछ देर बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसारए चखनी भूमिहारीपट्टी गांव के निवासी मोजिम पकड़ियार बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को अपनी पत्नी मदीना (40) का बवासीर का ऑपरेशन कराए थे। मृतका के बेटे हसनैन ने बताया कि शनिवार की दोपहर में उनकी मां की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें अस्पताल के डाॅक्टर ने इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया। वहां के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके बाद परिजन महिला का शव लेकर शनिवार की रात एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे और ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों के हंगामा के समय अस्पताल के डाॅक्टर और संचालक अस्पताल में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन पुलिस को परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। इसके चलते पुलिस वापस हो गई। अस्पताल पर मौजूद लोगों ने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कुछ समय बाद परिजन महिला का शव लेकर घर चले गए।

बताया जा रहा है कि मृतक के घरवालों से इस मामले में समझौता करने के लिए वार्ता चल रही है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल पर हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनाें ने तहरीर देने से मना कर दिया। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed