{"_id":"6691bd94c9a3fc7c020838a4","slug":"advocates-will-boycott-lok-adalat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-119779-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोक अदालत का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता
Sat, 13 Jul 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
कसया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। बुधवार, बृहस्पतिवार को मुख्यालय पर कसया के अधिवक्ताओं के साथ पडरौना के अधिवक्ताओं के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की गई और इसको बार काउंसिल में रखने का निर्णय लिया गया। 13 जुलाई को लोक अदालत के बहिष्कार का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। क्रमिक अनशन की शुरुआत वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ पांडेय व रमेश वर्मा द्वारा राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई।
अनशन पर बैठे ज्ञान लाल श्रीवास्तव, वशिष्ठ सिंह, शंभूनाथ सिंह, सादिक अली, गिरीश चंद्र, रंजीत कनौजिया का माल्यार्पण किया गया। संचालन रमेश वर्मा ने किया। सभा को अधिवक्ता अशोक राय, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, बद्रीनारायण दुबे, देवेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, संजय मिश्रा, सोहराब अली, विजय गौतम आदि ने संबोधित किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला जज के विरुद्ध हमारा क्रमिक अनशन जारी रहेगा।