फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Advocates angry over SDM sitting in court, demonstrated

Kushinagar News: कोर्ट में एसडीएम के बैठने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश, किया प्रदर्शन

Tue, 30 Jan 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Advocates angry over SDM sitting in court, demonstrated
खड्डा एसडीएम की कार्यप्रणाली के विरुद्ध प्रदर्शन करते अधिवक्ता
खड्डा। हड़ताल के बावजूद एसडीएम के कोर्ट में बैठने से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं के तेवर देख एसडीएम अपने कार्यालय में चले गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए एसडीएम पैरवी में कमी दिखाकर मुकदमों को खारिज कर रहे हैं, जो गलत है। अधिवक्ताओं ने कोर्ट से कार्यालय तक प्रदर्शन कर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश यादव ने एसडीएम की कार्यप्रणाली की आलोचना की। कहा कि अधिवक्ता दस दिन से एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर रहे हैं। महीने में मुकदमा निस्तारण के लिए मिलने वाले लक्ष्य को पूरा करने के लिए एसडीएम कोर्ट में लंबित फाइलों को निपटा रहे हैं। उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजकर लक्ष्य के अनुसार मुकदमों का निस्तारण बता रहे हैं। दोबारा मुकदमे की कायमी में आनाकानी की जाती है। इसके साथ ही मुकदमे के दाखिला समेत अन्य कार्यों में बेवजह विलंब किया जाता है। इस विषय में बार और बेंच में वार्ता हुई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ताओं की बैठक अभी चल रही थी तभी एसडीएम कोर्ट में आकर बैठ गए और मुकदमों की सुनवाई शुरू कर दी। यह देख अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान अमियमय मालवीय, नित्यानन्द पांडेय, अजय चौहान, विनोद उपाध्याय, ज्योतिर्मय मालवीय, कुमोद शर्मा, सतीश मद्धेशिया, गणेश तिवारी, संदीप यादव आदि शामिल रहे। एसडीएम आशुतोष ने बताया कि अधिवक्ता और कोर्ट में चल रहे मुकदमे को लेकर उनके बीच वैचारिक मतभेद है, जिसे सुलझा लिया जाएगा। उनकी अधिकांश मांग पूरी हो गई है। उनके और हमारे बीच का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed