फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Admission in ITI will start, applications will be made till 5th

Kushinagar News: आईटीआई में प्रवेश शुरू पांच तक होंगे आवेदन

Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 17 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Admission in ITI will start, applications will be made till 5th
पडरौना। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश पाने के इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। आवेदन पांच जून तक होंगे। आठवीं और 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आईटीआई कर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में पडरौना, हाटा, कसया, नौरंगिया और सेवरही समेत पांच राजकीय आईटीआई संस्थानों का संचालन होता है। इसके अलावा जिले में 22 प्राइवेट राजकीय आईटीआई कॉलेज हैं। इन आईटीआई कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार दिलाया जा रहा है। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विभिन्न कोर्स व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से अपग्रेड राजकीय संस्थानों में 35 से अधिक कोर्स में प्रवेश लिया जा सकेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर का ओटीपी सत्यापन अनिवार्य है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए भी है ट्रेड
आईटीआई में महिलाओं के लिए विशेष ट्रेड रखी गई हैं। जिससे महिला सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर आदि के कार्यों में पारंगत होकर अपना व्यवसाय भी कर सकती है। आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन एंड टैक्नोलॉजी व स्विंग टैक्नोलॉजी ट्रेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed