{"_id":"66146b1db9778c4219094127","slug":"administration-alert-regarding-eid-district-divided-into-13-zones-and-37-sectors-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115197-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट,13 जोन और 37 सेक्टर में बंटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट,13 जोन और 37 सेक्टर में बंटा जिला
Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। ईद को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। 13 जोन और 37 सेेक्टर में जिले को बांटा गया है। इसके अलावा दो पर्यवेक्षक,19 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। मजिस्ट्रेट बृहस्पतिवार को क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि ईद उल फितर के त्योहार पर विशेष सतर्कता बरतते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 11 अप्रैल के लिए पर्यवेक्षक, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कसया, तमकुहीराज व हाटा तहसील क्षेत्र के लिए प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह और पडरौना, कप्तानगंज व खड्डा तहसील क्षेत्र के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल कुमार को पर्यवेक्षक अधिकारी नामित किया गया है। इसी तरह सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में 19 अधिकारियों को नामित किया गया है, जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया, एसडीएम और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 13 अधिकारी और 37 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि रिजर्व में भी तीन जोनल और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। डीएम ने बताया कि कानून व्यवस्था के नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिला मजिस्ट्रेट को नामित किया है। उन्होंने मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे, कि सार्वजनिक स्थल पर कोई विवाद ना हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। यदि शांति व्यवस्था में बाधा आती है, तो एसपी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। डीएम ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। सार्वजनिक स्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। उन्होंने ने बताया कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जिसका नंबर 05564-240590 है। जिला प्राेबेशन अधिकारी विनय कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। उन्हें फोन कर क्षेत्र में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है।