{"_id":"69b47964ae87c2e5000f74d1","slug":"adequate-stocks-found-at-gas-agencies-during-inspection-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-156302-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निरीक्षण में गैस एजेंसियों में मिले पर्याप्त स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निरीक्षण में गैस एजेंसियों में मिले पर्याप्त स्टॉक
Sat, 14 Mar 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
कसया में गैस एजेंसी का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल। सोशल मीडिया
कसया। जिले में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही शिकायतों के बीच डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसियों पर गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक मिलने की बात कही गई।
शुक्रवार को एचपी की अनुष्का गैस एजेंसी अहिरौली बाजार पर भीड़ की सूचना पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल पहुंचे। निरीक्षण में 342 गैस सिलिंडर उपलब्ध मिले, जबकि 117 उपभोक्ता लाइन में खड़े थे। जांच के दौरान ओटीपी से संबंधित समस्या सामने आई, जिसे एजेंसी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल ठीक कराया गया। इसके बाद गैस सिलिंडर का वितरण कराया गया।
एसडीएम ने बताया कि शहर क्षेत्र में 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद दूसरा सिलिंडर दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान कुछ लोग ऐसे भी मिले, जिन्होंने पांच दिन पहले ही सिलिंडर भरवाया था और दूसरा लेने पहुंच गए थे। उन्हें समझाया गया कि एजेंसी पर पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए किसी प्रकार की अफवाह में न पड़ें। समय से सभी को गैस सिलिंडर मिल जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने एचपी की केश कांति गैस एजेंसी का भी जायजा लिया। बताया गया कि दिन में 341 सिलिंडरों का वितरण किया जा चुका था। यहां दो लोग गैस लेने पहुंचे थे, उन्हें सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र में एचपी, बीपीसीएल और इंडेन की 17 गैस एजेंसियां हैं। सभी में पर्याप्त स्टॉक है। समय से आपूर्ति भी हो रही है।