फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   active tb search from today

जिले में आज से शुरू होगा सक्रिय टीबी खोज अभियान

Fri, 01 Jan 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
active tb search from today
जिले में आज से शुरू होगा सक्रिय टीबी खोज अभियान
विज्ञापन

दो से 12 जनवरी तक चलेगा यह अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। टीबी रोगियों को ढूंढकर उन्हें मुफ्त में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए दो जनवरी से जिले में सक्रिय टीबी खोज अभियान शुरू होगा। यह अभियान 12 जनवरी तक चलेगा। इस कार्य के लिए 208 टीमें बनाई गई हैं। पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर को लगाया गया है, जो इनकी निगरानी करेंगे। इसकी जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी नरसरिया ने दी। वह सक्रिय टीबी खोज अभियान को लेकर शुक्रवार को पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए बनाई गई प्रत्येक टीम में दो आशा कार्यकर्ता तथा एक गांव के जागरूक व्यक्ति को जोड़ा गया है, जो टीबी के लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में टीम को बताएगा। इस तरह की कुल 208 टीमें बनाई गई हैं। इनकी निगरानी के लिए कुल 41 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। इस अभियान के दौरान पांच लाख सरसठ हजार नौ सौ सात लोगों की टीबी जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीटीओ ने बताया कि इससे पहले 26 दिसंबर से एक जनवरी 2021 तक टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत प्रथम चरण संपन्न हुआ है। इसमें मदरसा, नारी निकेतन, बाल संरक्षण आश्रम, अनाथ आश्रम में यह अभियान चलाया गया। इसे सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और सीनियर लैब सुपरवाइजर की देखरेख में संचालित किया गया। अभियान का तीसरा चरण 13 से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान में निजी डॉक्टर, नर्सिंग होम और अन्य निजी अस्पतालों में टीबी के मरीजों की जांच और जागरूकता संबंधी कार्यक्रम होंगे। इस कार्य के लिए कोऑर्डिनेटर और पब्लिक प्राइवेट मिक्स कोऑर्डिनेटर को दायित्व सौंपा गया है। डीटीओ ने बताया कि इससे पहले दो से 12 नवंबर तक चलाए गए टीबी खोज अभियान में 128 टीबी रोगी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीओ ने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से अपील की है कि टीबी रोगी मिलने की सूचना क्षय रोग विभाग को अनिवार्य रूप से दें। ऐसा न करने और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी की जांच और इलाज मुफ्त है। सरकार की तरफ से मरीजों को 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता और इलाज करने वाले डॉक्टरों को 500 रुपये प्रति मरीज मिलता है। यह तभी मिल सकता है, जब टीबी रोगियों की सूचना विभाग को नियमित मिलती रहे। इस दौरान नितेश राय, विशाल जायसवाल व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed