{"_id":"666e09ef9ab06b4718086814","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-disturb-the-festival-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118331-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
Sun, 16 Jun 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज/पिपरा बाजार। शनिवार को कप्तानगंज और नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रशासन ने चेताया कि त्योहार में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कप्तानगंज थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कहा कि बकरीद का त्योहार सबको मिलजुल कर शांति और सद्भावना के साथ मनाना चाहिए। निर्धारित स्थलों पर नमाज अदा की जाएगी। किसी भी नई परंपरा या व्यवस्था शुरू नहीं होगी। सीओ कुंदन सिंह ने कहा कि बकरीद में कुर्बानी की परंपरा है। किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होगी। यदि इस तरह की जानकारी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ राजकुमार बरवार, विजय खेतान, मार्कंडेय गुप्ता, मुकुट विहारी अलहम, आनंद रौनियार, छोटे लाल यादव, दुर्विजय सिंह, चंदन कुमार, अनिल श्रीवास्तव, महताब आलम, इमदाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
इसी तरह नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में खड्डा सीओ उमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था या किसी प्रकार के विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के संदिग्ध क्षेत्रों में कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है।