फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against officers who are negligent in disposal of cases

मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers who are negligent in disposal of cases
मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- जिले के पांच तहसीलों में दर्ज हुए 239 मामले, 38 का हुआ मौके पर निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के पांच तहसील में कुल 239 दर्ज हुए। इसमें से 38 मामलों का मौके पर निस्तारित कर शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों में भेज दिया गया। कसया तहसील सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल आए 81 मामलों में से 18 का मौके पर निस्तरण कर दिया गया।
डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि अधिक से अधिक फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण हो सके। इसके लिए संपूण समाधान दिवस का आयोजन होता है। इसलिए अधिकारियों को चाहिए प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय के भीतर करें। उन्होंने चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कसया तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 60, पुलिस के 12, अन्य नौ समेत कुल 81 मामले दर्ज हुए। इनमें से राजस्व के 18 मामले मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामले सबंधित विभागों को भेज दिये गए।
विज्ञापन

इस दौरान कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, एसपी सचिंद्र पटेल, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह, लेखपाल शैलेंद्र दुबे, नंदलाल पाठक, राधेश्याम सिंह, घनश्याम शुक्ल, एसओ अखिलेश सिंह, कसया एसओ अनिल उपाध्याय, तुर्कपट्टी एसओ जेपी पाठक, सीडीपीओ अनुपमा सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पडरौना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 26, पुलिस के पांच, विकास के एक और अन्य के तीन समेत कुल 35 मामले दर्ज हुए, जिसमें से राजस्व के छह मामले मौके पर निस्तारित किए गए।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सभागार में शनिवार को एसडीएम उपमा पांडेय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व के नौ, पुलिस के सात, अन्य विभागों के दस समेत कुल 26 शिकायत पंजीकृत हुए। इसमें से दो मामले मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कल्पना जायसवाल की मौजूदगी में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 26, पुलिस के चार और अन्य विभागों के आठ मामले दर्ज हुए। इसमें से राजस्व के छह मामल मौके पर निस्तारित हो सके।
इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, नायाब तहसीलदार रवि कुमार यादव, बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला, सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गादत्त, शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, सविता भारती, राहुल दीक्षित, मुकुट विहारी आदि मौजूद रहे।

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार हाटा तहसील सभागार में तहसीलदार सुमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान 59 मामलें पेश हुए। इसमें से राजस्व विभाग के छह मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed