{"_id":"676b5c15e6766a99d406a708","slug":"accused-of-fraud-arrested-search-for-kingpin-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128966-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार, सरगना की तलाश
Thu, 26 Dec 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पटहेरिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए युवक के साथ 13 दिसंबर को एटीएम कार्ड में फेविक्विक लगाकर एक शातिर ठग ने 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले का खुलासा करते हुए सोमवार को पटहेरवा थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने फेवि क्विक लगाकर एटीएम कार्ड से ठगी किए जाने की बात स्वीकार भी की है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार ठग ने पुलिस के सामने कई और राज भी उगल दिए हैं। अब पुलिस सरगना तक पहुंचने में जुटी है।
दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में सक्रिय फेविक्विक गैंग की तरह कुशीनगर जिले में भी शातिर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। 13 दिसंबर को क्षेत्र के बगही गांव निवासी रवि गुप्ता पटहेरिया में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन
उनका कार्ड एटीएम में ही फंस गया था। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने एक पर्ची पर लिखे नंबर दिखाते हुए कहा कि इस नंबर पर संपर्क कर बैंककर्मी को पूरी बात बताई। उस नंबर पर जब फोन किया गया तो उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने रवि से कहा कि आप जाइए। टेक्नीशियन जाएगा तो आपसे संपर्क करेगा। इस बात पर विश्वास करके रवि वहां से चले गए। थोड़ी ही देर बाद रवि के मोबाइल नंबर पर तीन मैसेज आए, जिससे 25 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। जब तक रवि दौड़कर एटीएम पर पहुंचते, तब तक शातिर वहां से कार्ड निकालकर भाग चुका था। इस मामले में पटहेरवा पुलिस ने सोमवार को अभिषेक प्रसाद निवासी कटैलवा थाना बरहज जिला देवरिया को पटहेरिया से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने फेवि क्विक लगाकर एटीएम कार्ड से रुपये उड़ाए जाने समेत कई अन्य तरह की जानकारी दी है। ऐसे में पुलिस अब इस गैंग के सरगना तक पहुंचने की कोशिशों में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि फेविक्विक गैंग के गुर्गे उन एटीएम बूथों को तलाशते हैं, जो रात में खुले रहते हैं और जहां कोई चौकीदार भी नहीं होता है।
गैंग का एक सदस्य अंदर जाता है और एटीएम मशीन में कार्ड डालने वाली जगह पर फेविक्विक लगा देता है। इसके बाद वह रुपये निकालने के बहाने से बूथ के अंदर ही रुका रहता है। जब कोई एटीएम इस्तेमाल करने आता है तो उसका कार्ड मशीन के स्लॉट में फंस जाता है।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद