{"_id":"66e8bf95c065efee5307d686","slug":"accused-of-damaging-toilet-tank-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123245-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शौचालय की टंकी क्षतिग्रस्त करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शौचालय की टंकी क्षतिग्रस्त करने का आरोप
Tue, 17 Sep 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के पचफेड़ा गांव की ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों पर पंचायत भवन का शौचालय और टंकी तोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम प्रधान पार्वती देवी ने बताया है कि पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। उसके बगल में शौचालय व सोकपिट टंकी का निर्माण किया गया था। बृहस्पतिवार की रात पड़ोस के लोगों ने सोकपिट टंकी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पूर्व में भी पंचायत भवन निर्माण के समय चहारदीवारी को भी तोड़ा गया था। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद