फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Accused of Breaking Shop Locks Arrested

Kushinagar News: दुकानों का ताला तोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of Breaking Shop Locks Arrested
कसया। शहर में सात दुकानों का ताला तोड़कर चोरी और चोरी की कोशिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान, नकदी और ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बिरला धर्मशाला के सामने शनिवार रात चोरों ने एक के बाद एक सात दुकानों को निशाना बनाया था। चार दुकानों से नकदी, सिगरेट, गुटखा समेत अन्य सामान उठा ले गए। तीन दुकानों में चोरी की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करन बांसफोर पुत्र सोनू बांसफोर निवासी पथिक निवास के पीछे, वार्ड नंबर-21 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चोरी के 15 पैकेट सिगरेट, गुटखा के पैकेट, तंबाकू, सॉल्यूशन, 3,870 रुपये और ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुजीत कुमार पांडेय, वरुणेश उपाध्याय, हेड कांस्टेबल रामसिंह यादव, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, सूरज मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed