फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accused not found in raid

Kushinagar News: साइबर क्राइम सेल का छापा, नहीं मिले आरोपी

Sun, 26 Jul 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
accused not found in raid
रामकोला। कस्बा सहित देहात क्षेत्र के रहने वाले साइबर ठगी का नेटवर्क खड़ा करने वाला श्याम कुमार केडिया अब भी पुलिस पकड़ से दूर है। उसके साथ रहने वाला कुस्महा सूरज पट्टी का विश्वजीत सिंह भी लापता है। शनिवार को साइबर क्राइम सेल की टीम ने दोनों आरोपियों के घर छापेमारी की लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि श्याम केडिया साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसके इशारे पर अन्य लोग काम कर रहे थे। साइबर ठगी गिरोह के दो गुर्गे जेल में हैं। नेटवर्क में कई लोग जुड़े हैं। जिसमें से दो और प्रमुख साथी श्याम केडिया और विश्वजीत सिंह को चिह्नित किया गया है। यह दोनों आरोपी रामकोला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम शनिवार को उसके घर पर छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर 122 शिकायतें दर्ज हैं। अब तक करीब 34.75 करोड़ रुपये की साइबर ठगी से इनके तार जुड़े होने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि मास्टरमाइंड श्याम कुमार केडिया तीन भाइयों में सबसे छोटा है। उसे लग्जरी गाड़ियों का शौक है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वह अक्सर बाहर रहता है। उसके पास दो लग्जरी गाड़ियां थीं। चंद्रपुर के बरवा निवासी सुरेश कुशवाहा व अरविंद पांडेय और कुस्महा के टोला सूरज पट्टी के विश्वजीत सिंह की मदद से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस की तलाश जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed