फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   accident

बाइक की चपेट में आकर पंक्चर मिस्त्री की मौत

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
accident
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेहंदीगंज। विशनपुरा चौराहे पर मंगलवार को बाइक की चपेट में आने से पंक्चर मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय देर रात रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक को कब्जे में ले लिया है।
पडरौना थाना क्षेत्र के सनेरा पश्चिम टोला निवासी शंकर (45) विशनपुरा चौराहे पर पंक्चर बनाने का कार्य करता था। मंगलवार की दोपहर तीन बजे सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर लेकर जाते समय रास्ते में रात करीब 11 बजे शंकर की मौत हो गई। इसकी सूचना पर बुधवार की सुबह पुलिस सनेरा पश्चिम टोला पहुंची और शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजकर बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मिश्रौली पुलिस चौकी प्रभारी आहुत यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बाइक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed