{"_id":"5755bce14f1c1b091d9c5660","slug":"abvp-will-china-s-team-of-25-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन जाएगा एबीवीपी का 25 लोगों का दल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन जाएगा एबीवीपी का 25 लोगों का दल
कुशीनगर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
राकेश कुमार गौंड़
पडरौना (कुशीनगर)। चीन की सभ्यता, रहन-सहन, संस्कृति और विचारों से रूबरू होने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 25 सदस्यों का दल चीन जाएगा। इनकी अगुवाई भिस्वा सरकारी गांव (कुशीनगर) के निवासी सौरभ करेंगे।
यह दल भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान से वहां के लोगों को परिचित कराएगा। सौरभ राय (ई-एबीवीपी यूपी के संयोजक) ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर के इंटरनेशनल कोआपरेशन की ओर से यूपी के तीन लोग शामिल हैं।
सौरभ के अलावा इनमें एक बनारस और दूसरे आगरा क्षेत्र से हैं, जबकि बाकी 22 सदस्य देश के अन्य प्रांतों से हैं। 25 सदस्यों का दल 17 जून को दिल्ली से रवाना होगा। दल के सदस्य चीन के युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा, सभ्यता से जुड़े विचारों का आदान-प्रदान करेगा।
विज्ञापन
25 सदस्यों के दल में बनारस के रहने वाले घनश्याम शाही (एबीवीपी में विभाग संगठन मंत्री) जो देवरिया जिले के तिरमासाहून गांव में मूल निवासी हैं। इसके अलावा आगरा के रहने वाले दीपक ऋषि (एबीवीपी में ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री) भी शामिल हैं।
इसकी पुष्टि करते हुए उत्तरांचल के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि इस दल का मुख्य उद्देश्य दुनिया की दो प्राचीन सभ्यताओं के बारे में अध्ययन करना है।