फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aaganbadi workers protested

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया 

Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 03 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
aaganbadi workers protested
धरना - फोटो : santosh verma
कुशीनगर। विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों के सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया। ये लोग मांगें पूरी न होने तक हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन

जटहा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के मंसाछापर बाजार स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर धरना हुआ। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष अनिता देवी, निर्मला पांडेय, मीना मिश्रा, उमा देवी, कुसुमावती, सरोज यादव, ममता शर्मा, मीना गौतम, कुमुद सिंह, जरिना, मिथिलेश श्रीवास्तव, सुशीला यादव, गीता देवी, बच्ची पाल, किरन देवी, गीता कुशवाहा, बीना मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष रजिया आगा के नेतृत्व में धरना हुआ। इस दौरान तारा, अंजना, मनोरमा तिवारी, कृष्णा पांडेय, किरन सिंह, निर्मला सिंह, मीरा, सरोज लता, प्रतिभा मल्ल, ऊषा यादव, रीना, कनकलता शर्मा, शशिकला, अनीता, पूनम, मनोरमा, सुनीता सुधा सिंह समेत सभी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद थीं।फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। ब्लाक अध्यक्ष जन्नत बानो की अगुवाई में हुई इस बैठक के दौरान माया राय, मीना प्रसाद, बबिता, गरिमा पांडेय, गीता, खुसैदा खातून, शकुंतला, सविता, लालमुनी, गायत्री, ऊषा कांदू, सरोज, संध्या, मरियम खातुन समेत सभी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार हुए कलबंद हड़ताल के दौरान कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने ब्लाक अध्यक्ष रेनू राय की अगुवाई में सीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साधना मिश्र, माधुरी, शकुंतला, तैफुल नेशा, सुमन देवी, अंजुम आरा, मीरा देवी, इंदू सिंह, गिरिजा देवी, ममता, संगीता राय, राजकुमारी देवी आदि उपस्थित रहीं। 
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को सुकरौली सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान शैला सिंह, सरोज सिंह, कुंती तिवारी, मंशा देवी, राजकिशोरी राय, गायत्री पांडेय, मंजू वर्मा, रूरा देवी, अंजू, शकुुंतला गौतम, ऊना सहित सभी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद थीं।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने शनिवार को सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया और दोपहर बाद सीडीपीओ सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान नीलम सिंह, कमलावती, सुशीला, इसरावती, इंद्रावती, सुनीता, अनीता समेत तमाम कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं। 

कसया कार्यालय के अनुसार अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष सरोज देवी की अगुवाई में हुए इस आंदोलन के दौरान उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी, सुनीत देवी, मंजू सिंह, भगवंती, राधिका गुप्ता, शकुंतला देवी, रंजना देवी, उर्मिला सिंह, प्रेेमलता, सुभावती, मीना देवी, सुमित्रा, दुर्गावती, ताहिरा खातुन, इसरावती, पूनम शुक्ल, अरुंधती सिंह समेत तमाम महिलाएं मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed