{"_id":"6b04898c9596d877ad0e3304","slug":"gorakhpur-news-kushinagar-news-c-7-gkp1072-1528106-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार गेंदों का करिश्मा, दस साल की मेहनत…अब नीली जर्सी का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार गेंदों का करिश्मा, दस साल की मेहनत…अब नीली जर्सी का सपना
Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पदार्पण मैच में चार गेंदों पर चार विकेट लेकर जमशेद आलम ने मचाई धूम,
- बोले- एक दशक के संघर्ष के बाद मिली कामयाबी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। गांव की गलियों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने वाला कुशीनगर का युवा तेज गेंदबाज जमशेद आलम आज अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट जगत में पहचान बना रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के टी-20 पदार्पण मैच में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस कामयाबी के पीछे एक दशक का संघर्ष, कड़ा अभ्यास और परिवार का भरोसा रहा है। रेलवे की टीम से घरेलू क्रिकेट खेल रहे जमशेद का अब एक ही सपना है- भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करना।
दूरभाष पर बातचीत में जमशेद ने अपने क्रिकेट सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि चार गेंदों पर चार विकेट लेना सुनने में जितना आसान लगता है, उसके पीछे उतनी ही लंबी मेहनत और धैर्य छिपा है। इस उपलब्धि के बाद वह भावुक हो गए। मां, पिता, भाई और बहनों के चेहरे पर खुशी देखकर उन्हें अपने संघर्ष के सफल होने का एहसास हुआ। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सवाल : टी-20 पदार्पण में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने के बाद कैसा महसूस हुआ?
जवाब : यह मेरे लिए सपने जैसा था। पिछले करीब एक दशक से लगातार मेहनत कर रहा हूं। इस उपलब्धि के पीछे वर्षों का अभ्यास, संघर्ष और धैर्य है। जब चार गेंदों पर चार विकेट मिले तो खुशी के साथ भावुकता भी थी। लगा कि मेरी मेहनत रंग ला रही है। परिवार के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखकर बहुत संतुष्टि मिली।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सवाल : क्रिकेट की शुरुआत कैसे हुई?
जवाब : फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया मेरा गांव है। बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। गांव की गलियों में टेनिस बॉल से खेलता था और आसपास के गांवों में भी मैच खेलने जाता था। धीरे-धीरे इस खेल के प्रति लगाव बढ़ता गया। पिता किसान हैं। हम तीन भाई और चार बहनें हैं। मैं सबसे छोटा हूं। परिवार ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सवाल : गांव से पेशेवर क्रिकेट तक पहुंचने का सफर कैसा रहा?
जवाब : 13 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट की शुरुआत की। बेहतर प्रशिक्षण के लिए लखनऊ गया जहां कोचों के मार्गदर्शन में गेंदबाजी को निखारने का अवसर मिला। 18 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम में चयन हुआ। यह मेरे करियर का पहला बड़ा पड़ाव था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में खेलने के मौके मिले और हर स्तर पर प्रदर्शन सुधारने की कोशिश जारी रखी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सवाल : रेलवे की टीम में जगह कैसे मिली?
जवाब : लगातार अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला और रेलवे की टीम में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके साथ ही टिकट कलेक्टर की नौकरी भी मिली। यह मेरे लिए दोहरी खुशी थी। इससे क्रिकेट जारी रखने के साथ रोजगार का अवसर भी मिला। अब रेलवे की ओर से खेलते हुए हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सवाल : विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी को नेट प्रैक्टिस में गेंदबाजी करने का अनुभव कैसा रहा?
जवाब : भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी करने का मौका मिलना मेरे लिए यादगार अनुभव था। उस दौरान विराट कोहली ने मेरी गेंदबाजी की सराहना की और मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इतने बड़े खिलाड़ी से प्रशंसा और प्रोत्साहन मिलना आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा।
-- -- -- -- -- --
सवाल : राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ और शाहरुख खान की केकेआर टीम के अभ्यास शिविरों में भी गेंदबाजी कर चुके हैं। आगे क्या लक्ष्य है?
जवाब : इन अभ्यास शिविरों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ समय बिताने और उनसे सीखने का अवसर मिला। बड़े खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने से अनुभव और आत्मविश्वास दोनों बढ़े। मेरा प्रयास है कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करूं। सबसे बड़ा सपना भारतीय टीम में जगह बनाना और देश की नीली जर्सी पहनना है। इसके साथ ही अपने कुशीनगर जनपद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करना चाहता हूं।
-- -- -- -- -- --
सवाल : ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं को क्या संदेश देना चाहेंगे, जो क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं?
जवाब : मैं युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि गांव छोटा हो सकता है लेकिन सपना छोटा नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और धैर्य बेहद जरूरी हैं। शुरुआत कहां से हुई, यह मायने नहीं रखता। महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने लक्ष्य के लिए कितनी ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। क्रिकेट में निरंतरता ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।