Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   MLA unhappy over traffic jam at Fazilnagar flyover

Kushinagar News: फाजिलनगर फ्लाईओवर के जाम पर विधायक नाराज

Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
MLA unhappy over traffic jam at Fazilnagar flyover
- दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

- जल जीवन मिशन की अधूरी टंकियां जल्द चालू कराने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

पडरौना। फाजिलनगर और हाटा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते लग रहे जाम पर रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तत्काल समाधान निकालने और निर्माण कार्य के दौरान आवागमन सुचारु रखने के निर्देश दिए। कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और जनसमस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण कर कार्रवाई की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराएं।

विधायक सोमवार को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ''दृष्टि'' की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पडरौना विधायक मनीष जायसवाल ने जल जीवन मिशन के तहत पिपरा खजुरिया और नरचोचवा में बनी पानी की टंकियों को दुरुस्त कर जल्द चालू कराने का मुद्दा उठाया। इस पर जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


ग्रामीण बाजारों में लगाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटों की ग्रामवार और स्थानवार सूची भी तलब की गई। आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा में शहरी क्षेत्र के केंद्रों का किराया समय से भुगतान करने तथा बिना कार्यकर्ता वाले केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। अमवाखास में अधूरे आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने और एंबुलेंस की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। लंबित कार्यों को भी जल्द पूरा कराने को कहा गया। विद्युत विभाग को स्वीकृत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा समउर बाजार, महुअवा बाजार समेत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में नालों की सफाई कराने को कहा गया।


बैठक में फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, हाटा विधायक मोहन वर्मा, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed