{"_id":"6488b8aeb3b1c968b806a844","slug":"a-youth-body-found-in-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-46-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में मिला युवक का शव
Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर कस्बा निवासी 25 वर्षीय एक युवक का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे से शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा निवासी 25 साल के शत्रुघ्न पुत्र मदन चौहान सोमवार की देर रात भोजन कर सो गए। मंगलवार की सुबह घर के लोग उठकर अपने अपने कार्य में लग गए। काफी देर बाद भी जब शत्रुघ्न नहीं जगे तो उनकी पत्नी उन्हें जगाने पहुंची। कई बार आवाज देने के बाद भी जब वह नहीं उठे तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग उनके पास पहुंचे तो वे मृत मिले। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।
00000000
सुधीर कुमार मिश्र