फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a youth body found in rajbaha

Kushinagar News: रजबाहा में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

Thu, 22 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
a youth body found in rajbaha
औंधे मुंह पानी में गांव वालों ने देखा, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रजबाहा में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने हत्या कर पानी में लाश फेंकने की आशंका जाहिर की है। शव की पहचान देर रात तक नहीं हो सकी थी।

कसया थाना क्षेत्र के गांव पिपराझाम गांव के टोला छेरीहवा के पास खजुरिया रजबाहा में बृहस्पतिवार की शाम लोगों ने लाश देेखी। नहर के किनारे झाड़ में शव औंधे मुंह पड़ा था। लोगों ने कसया पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। करीब 28 वर्षीय युवक हरे रंग का शर्ट और पैंट पहना था। कपड़ा खुला था। वहां जुटे लोगों को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को रजबाहा में लाकर फेंक दिया गया है। क्योंकि लाश जिस स्थान पर थी। वह पानी के बहाव से नहीं पहुंच सकता था। क्योंकि वहां काफी घास-फूस है।
विज्ञापन

दरोगा विवेक पांडेय ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed