{"_id":"6990e5361090143282071029","slug":"a-young-man-who-fell-from-his-bike-was-crushed-by-a-trailer-and-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-154711-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बाइक से गिरे युवक को ट्राला ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बाइक से गिरे युवक को ट्राला ने कुचला, मौत
Sun, 15 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
राजन गुप्ता की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर कप्तानगंज-सिधावल मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉला ने सड़क पर गिरे एक बाइक सवार को कुचल दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौका पाकर भाग गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 27 वर्षीय राजन गुप्ता बाइक से शुक्रवार की रात कहीं से आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पिपराइच चीनी मिल से गन्ना गिराकर आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉला राजन को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राला का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर-ट्राला छोड़कर चालक भाग गया।
उधर, गंभीर रूप से घायल पड़े राजन को अस्पताल भिजवाने की तैयारी चल ही रही थी कि घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ट्रैक्टर-ट्राला को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को ट्रैक्टर-ट्राला पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।